नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर आ रही है ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल रूट होर्मुज स्ट्रेट को अचानक बंद कर दिया है। इसके साथ ही हालात तेजी से युद्ध जैसे बनते जा रहे हैं। समुद्र में जहाजों की लंबी लाइन लग गई है, और सबसे चौंकाने वाली बात दो जहाजों पर फायरिंग हुई है, जिसमें एक भारतीय जहाज भी शामिल बताया जा रहा है। राहत की बात ये है कि किसी क्रू मेंबर को नुकसान नहीं हुआ।

ईरान ने साफ कह दिया है कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को उसकी नेवी से अनुमति लेनी होगी। उधर अमेरिका के साथ तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने भी संकेत दिए हैं कि अगर कुछ दिनों में समझौता नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। ऐसे में इसका बंद होना मतलब—तेल की कीमतों में आग और ग्लोबल संकट की शुरुआत।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!