रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद अब बिलासपुर में दूध की गुणवत्ता को लेकर भी जांच तेज हो गई है। खाद्य-औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दूध सप्लाई करने वाले हॉकरों और विक्रेताओं से 19 सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए रायपुर की लैब भेजे गए हैं। टीम ने दूध विक्रेताओं से यह भी पूछा कि वे दूध कहां से खरीद रहे हैं और किन-किन जगहों पर सप्लाई कर रहे हैं। विभाग अब डेयरी, होटल-रेस्टोरेंट के साथ दूध की पूरी सप्लाई चेन पर नजर रख रहा है। अधिकारियों के मुताबिक लैब रिपोर्ट में अगर मिलावट या गुणवत्ता में गड़बड़ी मिली तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दूध विक्रेताओं को खाद्य-औषधि प्रशासन में जरूरी पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब सबकी नजर 19 सैंपल की लैब रिपोर्ट पर है। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन… हिरासत में मौत पर SC का बड़ा एक्शन! ढाई साल FIR नहीं, अब CBI करेगी जांच