बिलासपुर में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले 5 अनुविभागों के SDM, शिव कुमार कंवर बने डिप्टी कलेक्टर

बिलासपुर 2 अक्टूबर 2026। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के तहत विभिन्न अनुविभागों में SDM स्तर पर बदलाव किया गया है, जबकि एक अधिकारी को जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई पदस्थापना के तहत आकांक्षा त्रिपाठी को SDM राजस्व बिलासपुर का प्रभार दिया गया है। वहीं नंद कुमार चौबे को SDM बिल्हा, बजरंग सिंह वर्मा को SDM मस्तूरी और सीमा पात्रे को SDM कोटा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह नारायण प्रसाद गबेल को SDM तखतपुर पदस्थ किया गया है। वहीं शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

अधिकारीनई पदस्थापना
आकांक्षा त्रिपाठीSDM राजस्व, बिलासपुर
नंद कुमार चौबेSDM, बिल्हा
बजरंग सिंह वर्माSDM, मस्तूरी
सीमा पात्रेSDM, कोटा
नारायण प्रसाद गबेलSDM, तखतपुर
शिव कुमार कंवरडिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर

प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए दायित्व संभालेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के बाद जिले के विभिन्न राजस्व अनुविभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!