कांकेर। कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में अवैध संबंध के शक ने एक परिवार को हिंसा की आग में झोंक दिया। सिकसोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कस्तूरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी को बचाने पहुंचे उसके चाचा ससुर पर भी आरोपी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आधी रात को घर में हुआ खूनी हमला पुलिस के अनुसार, घटना 17 जून की रात करीब 12:15 बजे की है। आरोपी सूरज लाल पोटाई (45 वर्ष) शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक जताते हुए विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने लोहे की टांगी से पत्नी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा ससुर भी हुए घायल पत्नी की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा ससुर पर भी आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही सिकसोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज लाल पोटाई को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली गई। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाजपा नेता को जिंदा जलाने वाले मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर