दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को एसीबी रायपुर की टीम ने दुर्ग में सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिवकुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत नंदकुमार कांमडे ने अपने बेटे की शादी के लिए भविष्य निधि (GPF) खाते से 5 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने और फाइल आगे बढ़ाने के बदले सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिवकुमार ठाकुर ने उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार आवेदन करने के बावजूद काम नहीं हो रहा था और आरोपी लगातार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर 12 सदस्यीय टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता को रासायनिक पाउडर लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया।

गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपये दिए, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई।

एसीबी रायपुर के निरीक्षक सुरेश सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!