रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मंगलवार को मस्तूरी चौक के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।सिम्स में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिलासपुर के लाइफ केयर अस्पताल लेकर चले गए, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे। वहीं, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, ये नये ऐलान भी किये, पढ़े पूरी खबर…