CG Breaking : दुकान में खाने को लेकर विवाद, सिलेंडर से सिर कुचलकर युवक की हत्या… दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र से गंभीर वारदात सामने आया है, जहाँ युवक के सिर पर गैस सिलिंडर कुचलकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना दो युवकों के बीच जय हनुमान मुंबई वेज चाइनीज दुकान में खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भूपेंद्र सागर ने गुस्से में आकर शम्भू उड़िया नामक युवक के सिर पर गैस सिलेंडर से 3-4 बार ताबड़तोड़ प्रहार किए। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेन्द्र सागर सूखे नशे का आदि था, इस हमले में शम्भू उड़िया गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है पूछताछ कर रही है। Post Views: 192 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 97 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश तेज रफ्तार का कहर! टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत..