तेज रफ्तार का कहर! टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत.. दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, इसी बीच भिलाई में एक केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक सवार को कुचला दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गौतम नगर खुर्सीपार निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है. जितेंद्र आज सुबह अपने दोस्त के साथ बाइक से खुर्सीपार से छावनी की ओर आ रहे थे. तभी शंकर नगर के पास केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जितेंद्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस को सुचना दी और आरोपी टैंकर चालक को गपकडकर पुलिस के हवाले कर दिया. Post Views: 176 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : दुकान में खाने को लेकर विवाद, सिलेंडर से सिर कुचलकर युवक की हत्या… तीसरी बार हैक हुई दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, पीएम मोदी को गाली देते हुए पोस्टर किया चस्पा…