फल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, देर रात मचा हड़कंप… बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार देर रात बृहस्पति बाजार स्थित सब्जी मार्केट के एक फल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में गोदाम में रखे लाखों रुपए मूल्य के फल और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाने तक गोदाम में रखा लगभग सारा सामान नष्ट हो चुका था। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। Post Views: 120 Please Share With Your Friends Also Post navigation एडवोकेट की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल: कहा- प्रेम प्रसंग की बातें झूठी, राहुल नहीं कर सकता सुसाइड, शरीर पर कैसे लगी चोट CG: एसईसीएल कर्मचारी के घर चल रहा था धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने मारी रेड