रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग में आज सुबह-सुबह एक 4 महीने का भ्रूण नाली में पड़ा मिला. यह पूरा माममा आरंग के वार्ड नंबर 07 स्थित आजाद चौक का है. भ्रूण दिखते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आजीद चौक पर खेल रहे बच्चों की नजर अचानक नाली में बह रहे एक अजीब चीज पर पड़ी. नजदीक जाकर देखने पर देखा तो वह बच्चे का भ्रूण था. इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, भ्रूण करीब चार माह का प्रतीत होता है और उसके सभी अंग विकसित अवस्था में हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह मामला गर्भपात के बाद भ्रूण को ठिकाने लगाने का हो सकता है. Post Views: 256 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime News: एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत, अंदर से बंद मिला घर ! आखिर हुआ क्या? CG ब्रेकिंग: नक्सलियों ने फिर जारी किया प्रेस नोट, मोदी सरकार से शांति वार्ता के लिए मांगी सहमती, गृह मंत्री विजय शर्मा को लेकर कही यह बात