• केदमा संकुल में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

सरगुजा। “सेवा निवृत्ति एक पड़ाव है, समाप्ति नहीं” — इसी भावना के साथ आज केदमा संकुल में पूर्व संकुल प्रभारी श्री अयोध्या प्रसाद सोनवानी (A.P. सोनवानी सर) के सम्मान में भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुए श्री सोनवानी को आज शिक्षक परिवार और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यादगार विदाई दी।

गौरवशाली उपस्थिति:
इस अवसर पर मंच को गरिमा प्रदान करने पहुंचे सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षाविद बलराम खांडेकर, C.L. दुबे, जागेश्वर साय पैकरा, K.P. चौहान (पूर्व संकुल समन्वयक), P.R. तिर्की और घुरन सिंह, जिनकी उपस्थिति स्वयं एक प्रेरणा रही।

स्थानांतरण पाए साथियों का भी हुआ अभिनंदन:
लोकपाल (पूर्व CAC), योगेन्द्र राजपूत, पुरुषोत्तम साहू और अर्जुन कुजूर जैसे समर्पित साथियों को भी मंच पर बुलाकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि:
कार्यक्रम की विशेष शोभा बढ़ाई शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष C.P. सोनी ने, जिनकी प्रेरक उपस्थिति ने पूरे आयोजन को नई ऊंचाई दी।

ग्राम पंचायत की गरिमामयी भागीदारी:
जनपद सदस्य माननीय श्रीमती नागेश्वरी पैकरा, सरपंच माननीय कृतिका सिंह तथा मीडिया प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी ने समारोह में शामिल होकर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक परिवार की सहभागिता:
केदमा संकुल से रामलाल, सन्मानी सर, सुशीला सिंह ठाकुर, ननसाय मिंज, मनीष खांडेकर, अजय पैकरा, शैलेन्द्र दुबे, सिलकेन इक्का,  पुष्पा पांडे, दिलेश्वरी सिंह, सुमित्रा बाई, सोनकुमारी मिंज और बजरंग दास सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

भावनात्मक क्षण:
समारोह के दौरान कई भावुक क्षण भी आए, जब साथियों ने पुराने संस्मरणों को साझा किया और सोनवानी सर के मार्गदर्शन को याद किया। पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्हों के साथ उन्हें सम्मानित किया गया।

अंत में, पूरा शिक्षक परिवार उनके स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम से विदा हुआ।

छत्तीसगढ़ क्रांति’ | खबर मतलब क्रांति

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!