कोरबा : …थोड़ा वक्त जरूर लगा, लेकिन आखिरकार पार्टी ने कोरबा के जिलाध्यक्ष को हटा ही दिया। राजनीति के जानकार इसे सभापति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। आज देर शाम जारी हुए पार्टी के आदेश में कोरबा के जिलाध्यक्ष को हटा दिया गया है, वहीं गोपाल मोदी को भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि निकाय चुनाव के सभापति चुनाव में पार्टी की किरकिरी के बाद से ही संगठन जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा से नाराज चल रहा था। हालांकि ये संकेत भी मिल रहे थे, कि जिस तरह से कोरबा में पार्टी ने उस वक्त एक्शन लिया था, उसके तत्काल बाद मनोज शर्मा को भी हटाया जा सकता है। हालांकि उस वक्त तो नहीं, लेकिन अब जरूर पार्टी ने मनोज शर्मा की छुट्टी कर दी है और गोपाल मोदी को नया अध्यक्ष बनाया है। Post Views: 341 Please Share With Your Friends Also Post navigation Food Poisoning : कोरबा में शादी में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती BIG ब्रेकिंग: 39 हाथियों का दल कोरबा से सरगुजा के उदयपुर रेंज में दाखिल