कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने दिल दहलाने वाली घटना का पर्दाफाश किया है। पत्नी के जन्मदिन पर पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर अपने दो साल के बेटे को लेकर फरार हो गया। आरोपी को लोरमी से गिरफ्तार किया गया है। यह दर्दनाक वारदात 13 अप्रैल को रामसागरपारा क्षेत्र में हुई थी, जहां महिला का शव उसके घर से बरामद हुआ। हत्या के बाद आरोपी पति अपने दो साल के बेटे को लेकर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से उसका 2 साल का बेटा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार और मृतिका दुर्गा राजपूत ने प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। शुरुआती खुशहाल जिंदगी समय के साथ तनाव में बदल गई। पुलिस पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा उस पर चरित्र को लेकर शक करती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। राजकुमार ने स्वीकार किया कि लगातार झगड़ों और मानसिक तनाव के चलते उसने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। Post Views: 496 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime : पत्नी की हत्या कर 5 साल के बेटे को लेकर भागा आरोपी, पीछे छोड़ गया 6 माह की बेटी CG Breaking : कार में जिंदा जल गया शख्स, हत्या के बाद कार में आग लगाने की आशंका, हत्या या हादसा….पुलिस घटना की जांच में जुटी