प्रदेश के सभी जिलों में तापभट्टी (ग्लेजिंग यूनिट) केंद्र खोलकर कुम्हार समाज को मिलेगा रोजगार अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन शंभूनाथ चक्रवर्ती का सरगुजा में पहला दौरा कुम्हार समाज द्वारा भव्य स्वागत के साथ संपन्न हुआ। सरगुजा जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापति के नेतृत्व में कुम्हार समाज ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर चेयरमैन चक्रवर्ती ने कुम्हार समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तापभट्टी (ग्लेजिंग यूनिट) केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे कुम्हार समाज के लोगों को व्यापक स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही, उन्होंने समाज की जनगणना कराने और विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की बात कही। चेयरमैन ने कहा कि समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, ताकि कुम्हार समाज भी प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना सके। “हमारा लक्ष्य है कि कुम्हार समाज को आत्मनिर्भर बनाया जाए। प्रदेश के हर जिले में ग्लेजिंग यूनिट खोलकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही, हम समाज की जनगणना कराके संगठन को एकजुट करेंगे।” Post Views: 281 Please Share With Your Friends Also Post navigation लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड में भाजपा ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती दहेज़ हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी पति किया गया गिरफ्तार