Eye Stroke : गर्मियों का मौसम न सिर्फ लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लेकर आता है, बल्कि यह आपकी आंखों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसम में आई स्ट्रोक (Eye Stroke) यानी रेटिनल ब्लड वेसल ऑक्लूजन का खतरा बढ़ जाता है, जो एक गंभीर नेत्र रोग है और समय रहते इलाज न हो तो यह अंधेपन का कारण बन सकता है। इस विषय में मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर, पंचशील पार्क में ऑप्थैल्मोलॉजी विभाग की प्रिंसिपल डायरेक्टर और एचओडी डॉ. अनीता सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “आई स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है। यह तब होता है जब रेटिना में ब्लड सप्लाई करने वाली नसों में अवरोध आ जाता है, जिससे अचानक दृष्टि हानि (विजन लॉस) हो सकती है।” क्या है Eye Stroke? आई स्ट्रोक तब होता है जब आंख की रेटिना तक पहुंचने वाली रक्त वाहिकाएं ब्लॉक या बंद हो जाती हैं। इससे रेटिना को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और परिणामस्वरूप व्यक्ति को अचानक दृष्टि में कमी या अंधापन जैसी समस्या हो सकती है। गर्मी में क्यों बढ़ता है खतरा? गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे खून गाढ़ा हो सकता है और इससे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है। यही स्थिति रेटिनल वेसल्स में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां भी इस समस्या को गंभीर बना सकती हैं। आई स्ट्रोक के लक्षण: अचानक या धीरे-धीरे दृष्टि में कमी आंखों के सामने धुंधलापन या अंधेरा एक आंख से दिखाई देना बंद होना आंखों में दर्द नहीं लेकिन विजन लॉस बचाव के उपाय: पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और खुद को हाइड्रेट रखें धूप में निकलते समय सनग्लासेस का इस्तेमाल करें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखें धूम्रपान और शराब से बचें नियमित नेत्र जांच कराते रहें Post Views: 228 Please Share With Your Friends Also Post navigation Health Tips : सोते वक्त खुला रहता है आपका मुंह? अब हो जाइए सतर्क, वरना सेहत पर पड़ेगा गहरा असर! Ganga Tamarind : छत्तीसगढ़ का अनमोल खजाना है यह फल, खाएं और डॉक्टर को कहें अलविदा…