School News : एक बड़ा अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अंबिकापुर शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल की कुछ छात्राओं का एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्राएं स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य के प्रति बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हुई देखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल में आयोजित परीक्षा के बाद की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी छात्राओं को स्कूल में ही रोकने का निर्देश शिक्षक और प्रिंसिपल ने दिया था। इसी बात पर छात्राएं बौखला गयी और फिर शिक्षक और प्राचार्य के लिए इतनी घटिया बातें कहने लगी, कि आपको वीडियो दिखा भी सकते। बताया जा रहा है कि जबरन बैठाकर रोके जाने से नाराज कुछ छात्राओं ने आपस में बातचीत करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो के वायरल होते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने आपत्ति जताई है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और छात्रों को उचित दिशा-निर्देश देने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि छात्राओं ने वीडियो को मज़ाक में रिकॉर्ड किया था, लेकिन उनकी भाषा और आचरण ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या स्कूलों में बच्चों को नैतिक शिक्षा पर्याप्त रूप से दी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं। फिलहाल, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय शिक्षा विभाग इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं। Post Views: 232 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर लखनपुर मंडल में सुशासन तिहार और “घर चलो, गांव चलो” अभियान का सफल आयोजन पंचायत सचिव के शासकीय करण मांग का समर्थन किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव ने किया