आज विधायक राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सभापति के निर्देश में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सुशासन तिहार और घर चलो गांव चलो अभियान लखनपुर मंडल में चलाया गया

सरगुजा : आज आदरणीय विधायक राजेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत सभापति विजय अग्रवाल के निर्देश में, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में लखनपुर मंडल में “सुशासन तिहार” और “घर चलो, गांव चलो” अभियान का सफल आयोजन हुआ। यह आयोजन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जन समस्याओं के समाधान हेतु किया गया, ताकि हर पंचायत स्तर तक शासन की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

▪️ सौरभ अग्रवाल ने डीडीसी विजय के लिए जनता का आभार प्रकट किया और नशामुक्ति, आत्महत्या रोकथाम, वृक्षारोपण, खेल व अन्य सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाई।
▪️ शक्तिकेंद्र प्रभारी अवधेश यादव ने राज्य और केंद्र की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
▪️ महेश्वर रजवाड़े जी ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं के आवेदन दर्ज करें, ताकि शीघ्र समाधान हो सके।
▪️ मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने पंचायत भवनों का निरीक्षण किया, कार्यक्रम को दिशा दी और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अब तक प्राप्त आवेदन –
✅ अंधला – 115
✅ अमरौली – 75
✅ बिंकरा – 320

ग्रामीण जनता का उत्साह और भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि यह अभियान आदरणीय विधायक राजेश अग्रवाल की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उपस्थित प्रमुख:
दिनेश बारी, सौरभ अग्रवाल, अवधेश यादव, महेश्वर रजवाड़े, प्रभु नारायण, अमर साय, पैसेंजर राजवाड़े, जीत नारायण, क्षेत्र के सरपंच-उपसरपंच, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणजन।

जय जोहार!
जनसेवा ही हमारा संकल्प है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!