कोरिया। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव स्थित कोसाबाड़ी सड़क की पुलिया के नीचे एक युवक का शव बोरी और कंबल में लिपटा मिला है। पुलिस को शनिवार दोपहर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि करीब 40 वर्षीय युवक का शव कीड़ों से भरा हुआ है और उसमें से दुर्गंध आ रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मृतक की पहचान करने की अपील कर रही है साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है। इस रहस्यमय हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। Post Views: 338 Please Share With Your Friends Also Post navigation कोरिया एसपी के निर्देश पर बदमाशों की पुलिस लाईन में हुई परेड, फिंगरप्रिंट से होगी सख्त निगरानी CG Breaking : बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने की आपात बैठक, हजारों मुर्गियां, अंडे किये गये नष्ट