कोरबा : छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं आकशीय बिजली गिरने से लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही है। अब कोरबा से दो लोगों की मौत की खबर आई है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक बदला मौसम

जानकारी के अनुसार एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए कोसगई माता मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। इस दौरान दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आंधी तूफान के साथ गरज चमक और बारिश शुरू हो गई। इस बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

यह घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कई लोग हताहत हुए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!