राजनांदगांव। जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र से ताजा मामला सामने आया है, अब पुलिस को इस आरोपी पति की तलाश है. घटना होली के दिन 14 मार्च की बताई जा रही है. पति ने अपनी पत्नी से चिकन बनाने की फरमाइश की. इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करा गया, जिसके बाद उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां वो जिंदगी और मौत से लड़ रही है. घटना के बाद आरोपी पति फरार है. भटगांव निवासी भावसिंग गावड़े और पत्नी मोहन्तीन बाई के बीच चिकन बनाने के नाम पर विवाद हो गया. विवाद के बाद आक्रोशित पति भावसिंग ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में मोहन्तीन बाई के सिर, मुंह व कान के पास गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने महिला को रायपुर रेफर किया है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद आरोपी पति भावसिंग गावड़े मौके से फरार हो गया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है. Post Views: 218 Please Share With Your Friends Also Post navigation शासकीय राशन के वितरण में गड़बड़ी …पुलिस ने प्रबंधक और विक्रेता को किया गिरफ्तार लखनपुर: बैंक से पैसे निकालने आए ग्रामीण से 30 हजार की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार