अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार ग्राम पंचायत के इमलीपारा में एक युवक ने अपने पिता पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान रमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमाशंकर ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन करीब 7 से 8 लाख रुपये में बेची थी। इसी बात को लेकर उनका बेटा मुकेश सिंह (32) नाराज था।

जानकारी के मुताबिक, रमाशंकर अपनी पत्नी के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने टंगिया से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!