पटना/जमुई। बिहार के जमुई जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक छात्र और छात्रा के साथ कुछ स्थानीय लोग और युवक सरेराह बदसलूकी, छेड़खानी और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने दी जानकारीमामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार की एडीजी (कानून-व्यवस्था) के. एस. अनुपम ने पटना में आधिकारिक बयान जारी कर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “यह घटना बीते 19 तारीख की है। एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खिंचवाने गई थी। इसी दौरान वहां कुछ स्थानीय नाबालिग छात्र और युवक पहुंच गए। उन्होंने लड़की के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।” पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, दो अन्य की तलाश जारीएडीजी ने आगे बताया कि वीडियो सामने आने और सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने पीड़ित लड़की के घर जाकर उसका आधिकारिक बयान दर्ज किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और जमुई पुलिस ने अब तक 3 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। इस घटना में 2 अन्य युवकों के शामिल होने की भी जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न गंभीर धाराओं सहित पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post Views: 4 Please Share With Your Friends Also Post navigation देवर के साथ इश्क लड़ा रही थी महिला! पति को चला पता तो 3 बच्चों सहित उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- कई बार कहा लेकिन