नई दिल्ली। आंखों के नीचे और किनारों पर अगर बारीक रेखाएं नजर आएं तो माथे पर भी चिंता की रेखा आना शुरू हो ही जाती है। यह एक इशारा है कि अब बुढ़ापे ने दस्तक दे ही दी। लेकिन कई बार यह अंडर आई रिंकल समय से पहले भी नजर आने लग जाते हैं। यह यूं ही नहीं आते, आपकी कुछ गलतियां ऐसी हैं जो इन फाइन लाइन्स को समय से पहले ही दावत दे देती हैं। जैसे त्वचा के हाइड्रेशन पर ध्यान न देना, आंख सिकोड़ कर बात करना वगैरह। यहां जानें और कौन सी ऐसी बातें हैं जो आपको कम उम्र में ही अंडर आई रिंकल्स दे सकती हैं और इनसे कैसे बचाव किया जा सकता है। साथ ही यह भी जानें कि इस तरह के रिंकल आने पर आप क्या कर सकते हैं ताकि ये कम नजर आएं। क्या होते हैं अंडर आई रिंकल्स?आंखों के नीचे और बगल में आने वाली बारीक लाइन्स और सिलवटें आपको परेशान कर सकती हैं। यहीं हैं अंडर आई रिंकल जो उम्र बढ़ने के कारण आना लाजमी है। लेकिन कभी कभी ये समय से पहले भी नजर आने लगते हैं। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ त्वचा से कोलेजन और इलास्टिन कम होने लगता है। और इसका असर आंख के आसपास जल्दी नजर आता है। आंखों के आसपास की त्वचा का पतला होना इसका एक बड़ा कारण है। लेकिन और भी ऐसे कारण हैं जिनके चलते आपको समय से पहले अंडर आई रिंकल नजर आ सकते हैं। समझते हैं उन कारणों को ताकि आपकी थोड़ी सावधानी आपको जल्दी बूढ़ा लगने से बचा सके। त्वचा का बहुत पतला होना : आंखों के आसपास की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्से से थोड़ा पतली और नाजुक होती है। यही कारण है कि यह जल्दी ड्राई भी हो जाती है। ऐसे में इस पर धूप और वातावरण जैसी कई बातों का असर पड़ता है और लकीरें जल्दी नजर आना शुरू हो सकती हैं। बार-बार आंखें सिकोड़ना : कुछ लोगों की आदत होती है आंखों को दबाकर बात करने की। इसके अलावा धूप में भी लोगों को आंख सिकोड़नी पड़ती है। इसके अलावा बार बार पल्के झपकाने, खुल के ऐसे मुस्कुराने जिसमें आंखों के किनारे सिकुड़ने लगें और चेहरे के अन्य कई तरह के एक्सप्रेशन से भी आंखों के नीचे लकीरें बढ़ती हैं। यह उनके साथ ज्यादा होता है जो आदतन ऐसा करते हैं। धूप के कारण : धूप में ज्यादा रहने के कारण भी आंखों के नीचे झुर्रियां आने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल सूरज की किरणों से निकलने वाली यूवी किरणें त्वचा को जल्दी बूढ़ा करने लगती हैं। ऐसे में उन लोगों में इसकी संभावना ज्यादा होती है जो धूप में ज्यादा रहते हैं और जो सनस्क्रीन लगाए बिना धूप में जाते हैं। त्वचा का डीहाइड्रेट होना : आंखों के आसपास की त्वचा पतली होने के कारण उसमें नमी कम रहती है। ऐसे में इस नमी की दरकार को पूरा नहीं कर पाने पर अंडर आई रिंकल जल्दी आने लग जाते हैं। आपको यह ध्यान रखना होगा कि रिंकल और फाइन लाइन्स ड्राई स्किन पर जल्दी आती हैं। नींद पूरी न होना : अगर लगातार नींद पूरी न हो तो त्वचा को रिपेयर होने का मौका नहीं मिल पाता। साथ ही नींद की कमी के कारण होने वाली थकान आंखों के नीचे की त्वचा को प्रभावित करने लगती है जिससे अंडर आई रिंकल आना शुरू हो सकते हैं। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation बालों के झड़ने और डैंड्रफ से परेशान हैं? कलौंजी तेल देगा राहत, जानें इस्तेमाल के सही तरीके