रायपुर। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रूपकुमारी चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के महिला संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। वहीं दीपक महस्के पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों को संभालने में अहम भूमिका निभाएंगे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नियुक्तियों का स्वागत करते हुए बधाई दी है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation कुरूद जनपद में 26 पंचायत सचिवों के तबादले : जिला पंचायत सीईओ ने 22 अगस्त तक कार्यभार सौंपने के दिए निर्देश