छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पुलिस विभाग में पदस्थ DSP के गनमैन ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि, गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई।

इसकी सूचना मिलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल जावन का नाम विजय जेना है। वह जिला बल का जवान है और पिछले कुछ महिनों से डीएसपी के गनमैन के रूप में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद पर गोली चलाई थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!