‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत रेस्ट हाउस से शिव मंदिर तक निकली यात्रा, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी हुए शामिल

उदयपुर/सरगुजा। देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए उदयपुर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दोपहर करीब 3 बजे रेस्ट हाउस उदयपुर से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ता देशभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, भाजपा जिला मंत्री एवं रामगढ़ मंडल प्रभारी वैभव सिंहदेव, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रकल्प के प्रदेश सह-संयोजक राधेश्याम सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, बुध मोहन सिंह, श्रीमती कल्पना भदौरिया, सरस्वती सिंह, अनिमा सिंह, श्रीमती अनिता सिंह, प्रमिला पोर्ते, मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह जनपद सदस्य, दीपक सिंघल, डालेश्वर यादव, शिवरात्रि मिश्रा, रामजतन यादव, शुभम भदौरिया, आकाश जायसवाल, रमेश यादव, नार सिंह, ओंकार बिट्टू मरकाम, अजीत राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल भारत की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक भी है। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!