अनुशासन नेतृत्व और संकल्प के साथ छात्र पदाधिकारियों ने निष्ठा की शपथ ली उदयपुर। उदयपुर क्षेत्र की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान स्काईरिच स्कूल में भव्य एवं गरिमा में शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गुप्ता प्राचार्य शासकीय कन्या उ मा वि झिरमिटी अध्यक्ष जयपाल एक्का प्राचार्य शा बा उ मा वि उदयपुर विशिष्ट अतिथि देवनंदन सिंह, प्रबंधक श्याम चरण गुप्ता, परमेश्वर प्रजापति, उदरपाल राजवाड़े ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। अतिथियों का तिलक श्री फल पुष्पगुच्छ से सम्मान पश्चात विद्यालय की नन्ही बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा शपथ ग्रहण केवल दायित्व ग्रहण करने का अवसर नहीं बल्कि चरित्र, कर्तव्य निष्ठा और नेतृत्व की एक नई यात्रा का आरंभ है यह नेतृत्व किसी पद का नहीं बल्कि उत्तरदायित्व का परिचायक है हमें विश्वास है कि हमारी नई छात्र परिषद अनुशासित आचरण से विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को और समृद्ध करेगी। बाल संसद अध्यक्ष राजन दास,उपाध्यक्ष अभिषेक, सेनापति आर्यन भट्ट,सह सेनापति किशोरेश्वर दास, कन्या भारती अध्यक्ष गीतांजलि महामंत्री आलोक पैकरा, सहसचिव जनिता यादव, सांस्कृतिक मंत्री निशा राजवाड़े, खेलमंत्री सिद्धार्थ, स्वच्छता मंत्री विवेक यादव, योग एवं परेड मंत्री लक्ष्मण सिंह, चिकित्सा मंत्री समीर बंजारा, शिशु भारती सभा अध्यक्ष बृजेश, उपाध्यक्ष तस्मया, सचिव मंगलम, सहसचिव हिमालया, सेनापति लक्ष्य सह सेनापति रोशन , समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों ने नव निर्वाचित बाल संसद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उनका बैच एवं केसरिया पट्टिका से सम्मान किया गया। शपथछात्रों ने पूर्ण निष्ठा, सत्य निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन करते हुए विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया समारोह के अध्यक्ष जयपाल एक्का ने कहा पद का सही अर्थ सेवा, अनुशासन ,सहयोग और आदर्श आचरण हैविशिष्ट अतिथि परमेश्वर प्रजापति ने कहा सच्चा नेतृत्व वही है जो सेवा संवेदनशीलता उत्तरदायित्व और अनुशासन के माध्यम से दूसरों को सही दिशा दिखाएं । कार्यक्रम कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र परिषद के अभिभावकगण, गणमान्य नागरिकों ,गायत्री परिवार के प्रमुखों की उपस्थिति उपस्थिति विशेष उल्लेखनी रही। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों की अहम भूमिका रही। शपथ ग्रहण समारोह का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। Post Views: 112 Please Share With Your Friends Also Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर साल्ही में जुटे ग्रामीण, राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन केदमा में 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण, 14 गांवों के 2000 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ