बिलासपुर। जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को तीन दरिंदो ने शराब पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला के मुताबिक शनिवार देर रात सरोना शराब भट्टी के पास आरोपियों ने उसे अपने झांसे में लिया। शराब भट्ठी पर महिला को जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई, जिससे वह अपनी सुध-बुध खो बैठी। इसके बाद तीनो आरोपी युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

जब दरिंदों का मन नही भरा तो महिला को सीधे शहर के बीच स्थित आर डी तिवारी स्कूल के सुनसान मैदान में एक बार फिर महिला को शराब पिलाई गई और उसकी लाचारी का फायदा उठाते हुए तीनों युवकों ने उसके साथ दोबारा गैंगरेप किया और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते आरोपियों को धर दबोचा है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर एक पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!