रायपुर। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे ‘बिना दांत और सींग’ वाला सिस्टम बताया है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट लागू होना अच्छी पहल है, लेकिन अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पर्याप्त अधिकार, बल और आधुनिक संसाधन देना जरूरी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर तेजी से बढ़ रहा है और आबादी के साथ अपराध व ट्रैफिक की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में सिर्फ कमिश्नरेट का नाम काफी नहीं, बल्कि पुलिसिंग को जमीन पर मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पुलिस बल बढ़ाने, तकनीकी सुविधाएं मजबूत करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। उनके बयान के बाद रायपुर की कमिश्नरेट व्यवस्था की ताकत और कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में शराब पिलाकर महिला गैंगरेप! बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार