उदयपुर। थाना उदयपुर क्षेत्र के अलकापुरी पेट्रोल पंप के सामने रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर की ओर से खीरा लोडकर अंबिकापुर की ओर जा रही पिकअप वाहन ने पेट्रोल पंप में तेल डलवाने के लिए मुड़ रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चैनपुर निवासी सुधीर सिंह कंवर और संतलाल दास बाइक क्रमांक CG 15 DZ 3460 से अपने घर चैनपुर से उदयपुर की ओर आ रहे थे। पेट्रोल पंप में तेल डलवाने के लिए जैसे ही बाइक मोड़ी, उसी दौरान सामने से आ रही पिकअप क्रमांक JH 03 AQ 1615 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुधीर सिंह कंवर पिता जगदीश कंवर, उम्र लगभग 23 वर्ष तथा संतलाल दास पिता धनुक दास, उम्र लगभग 20 वर्ष, दोनों निवासी चैनपुर घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सुधीर सिंह कंवर चला रहे थे। 💥 टक्कर इतनी जबरदस्त कि बाइक के उड़े परखच्चे टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप सड़क किनारे कीचड़ में जाकर धंस गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों Rahul Agrahariऔर अन्य ने तत्काल दोनों घायलों को ढोकर वाहन में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों एवं पिकअप चालक की स्थिति को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। Post Views: 32 Please Share With Your Friends Also Post navigation ब्रेकिंग सरगुजा: विश्व आदिवासी दिवस पर उदयपुर में उमड़ा आदिवासी समाज का जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा