नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम आते ही कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप जैसी तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन खूबसूरत फेस्टिव लुक के लिए स्किन को पहले से तैयार करना भी जरूरी है। लगातार भागदौड़, कम आराम, मेकअप और बदलते मौसम का असर त्वचा पर थकान, रूखापन और डलनेस के रूप में दिखाई देता है। ऐसे में एक आसान और नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाकर त्वचा को फेस्टिव सीजन के लिए तैयार किया जा सकता है। क्लींजिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सासुबह, दिन में और रात को अपने स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश से साफ करें। इससे पसीना, धूल, अतिरिक्त तेल और मेकअप रेसिड्यूल हटाने में मदद करती है। बहुत ज्यादा चेहरा धोने या हार्ड क्लींजर इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन ड्राई और रैशेज हो सकती है। टोनर लगाना चाहें तो रखें इसे सिंपलक्लींजिंग के बाद एल्कोहल फ्री टोनर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर आपकी स्किन पहले से सेंसेटिव या ड्राई है, तो ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो स्किन को खींचा-खींचा बनाने के बजाय हाइड्रेशन दें। मॉइश्चराइजर बिल्कुल न छोड़ेंफेस्टिव सीजन में स्किन को चमकदार बनाने के लिए मेकअप से पहले अच्छी तरह स्किन को मॉइश्चराइज करें, इससे स्किन अधिक स्मूद होती है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का या नरीशिंग मॉइश्चराइजर लगाएं। यह त्वचा की मॉइश्चर बैरियर को बनाए रखने में भी मदद करता है। दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएंत्योहार के दौरान बाहर निकलना हो तो समस्क्रीन को स्किनकेयर का जरूरी हिस्सा बनाएं। ब्रॉड स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं और लंबे समय तक बाहर रहने पर दोबारा लगाएं। पानी और डाइट का रखें ध्यानफेस्टिव सीजन में खरीदारी और तैयारियों के बीच पानी पीना अकसर भूल जाते है। पर्याप्त फ्लूड्स लेना और फल-सब्जियों समेत संतुलित डाइट रखना पूरी सेहत और स्किन के लिए बेहतर है। मेकअप लगाकर सोने की गलती न करेंत्योहार में पार्टी से लौटने के बाद चाहे कितनी भी थकान हो, मेकअप हटाकर ही सोएं। इसके बाद क्लींजर और मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें। मेकअप को लंबे समय तक त्वचा पर रखने से पोर्स क्लॉग होने और ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है। फंक्शन से ठीक पहले नए प्रोडक्ट न आजमाएंफेस्टिवल या शादी वाले दिन से पहले कोई नया सीरम, फेशियल, पील या एक्टिव प्रोडक्ट इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट न करें तो रेडनेस, इरिटेशन या ब्रेकआउट हो सकते हैं। इसलिए जिस रूटीन को आप पहले से फॉलो करते आ रहे हों, उसी को जारी रखना चाहिए। फेस्टिवल स्किन प्रीपरेशन का आसान फॉर्मूलाक्लींजिंगहाइड्रेटमॉइश्चराइजसमस्क्रीनमेकअपसोने से पहले मेकअप रिमूवलधूप से बचावहेल्दी डाइटअच्छी नींद Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट…