नई दिल्ली : देश में FSSAI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड के कई उत्पादों पर इस्तेमाल किए जा रहे ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’ और ‘100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावों को भ्रामक बताते हुए उनकी बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. FSSAI ने कंपनी को तत्काल प्रभाव से संबंधित उत्पादों की बिक्री रोकने और तय समय के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.

FSSAI ने अपनी जांच के दौरान पाया कि डाबर की वेबसाइट और कुछ उत्पादों के प्रचार में ‘100% Natural’, ‘100% Pure’, ‘100% Purity Guaranteed’, ‘100% Organic’ और ‘100% Tender Coconut Water’ जैसे दावे किए जा रहे थे.

FSSAI का कहना है कि इस तरह के पूर्ण दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकते हैं, क्योंकि इनके समर्थन में स्पष्ट और प्रमाणित वैज्ञानिक आधार होना जरूरी है. बिना पर्याप्त प्रमाण के ऐसे दावे करना खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

FSSAI की कार्रवाई के दायरे में डाबर  शहद, गाय का घी, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, नारियल पानी और नारियल दूध जैसे उत्पाद शामिल बताए गए हैं, जिनके प्रचार में ‘100 प्रतिशत’ से जुड़े दावे किए गए थे.

FSSAI ने यह भी पाया कि डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर ‘100% शुद्धता’ का दावा किया गया था. प्राधिकरण के अनुसार, कंपाउंड फूड्स (Composite Foods) के लिए इस तरह का दावा नियमानुसार स्वीकार्य नहीं है. यही कारण है कि इस उत्पाद को भी कार्रवाई के दायरे में शामिल किया गया है.

FSSAI ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित उत्पादों की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया. साथ ही कंपनी को 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!