दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के तुमाकला गांव में  उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा हे कि चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

तुमाकला गांव के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार आरोपी बाइक पर सवार होकर लूट की नीयत से उपसरपंच को चाकू मारा और मोबाइल समेत 4 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। वहीं उपसरपंच के साथी ने भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आरापियों की तलाश में जुटी हुई है।

प्रदेश में अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ाता ही जा रहा है जो चिंता का विषय है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!