अंबिकापुर। शिक्षक संघ सरगुजा ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा VSK एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन कटौती किए जाने के आदेश का कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि एप में गंभीर तकनीकी खामियां हैं, जिसके कारण दूरस्थ एवं नेटवर्कविहीन क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति सही ढंग से दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन रोकना या काटना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरगुजा के कई ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क, सर्वर, जीपीएस तथा बिजली की समस्या के कारण VSK एप ठीक से कार्य नहीं करता। कई बार विद्यालय परिसर में उपस्थित रहने के बावजूद एप में “Out of Area” दिखाई देता है या Check-in के बाद भी उपस्थिति दर्ज नहीं होती। शाम को दोबारा Check-in करने का संदेश आता है। ऐसी तकनीकी त्रुटियों का खामियाजा शिक्षकों को नहीं भुगतना चाहिए। शिक्षक संघ ने शासन से मांग की है कि VSK एप की तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा पूरे प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू की जाए। जब तक तकनीकी खामियां पूरी तरह दूर नहीं हो जातीं, तब तक ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन कटौती अथवा वेतन रोकने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाए। इस संबंध में शिक्षक संघ सरगुजा के जिला अध्यक्ष सी.पी. सोनी, जिला सचिव उमेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रोबेंतुस टोप्पो, राकेश मिश्रा, मुकेश साहू अन्ना फ्रांसिस्का तिर्की, अवंतिका गजोरिया, अनिल सिंह, अजय मिश्रा सहित सभी विकासखंड एवं तहसील पदाधिकारियों ने एकमत होकर शासन से शिक्षकों के हित में व्यावहारिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इस अवसर पर उदयपुर से रामलाल सिंह, जगदीश सिंह, शांतियेल बड़ा, अमरनाथ महंत, प्रतीक राज देवांगन, लखनपुर से मनोज तिवारी, रामप्रवेश दास, रामचरित्र आर्मो, भारती देवांगन, लुंड्रा से सत्यप्रकाश सिन्हा, सजिन्दर सिंह सतेश्वर लाल, द्विजेंद्र यादव, सीतापुर से राजेश गुप्ता, मिथलेश रत्नाकर, शरद वर्मा, राधेश्याम यादव, अंबिकापुर से विनोद त्रिपाठी, संतोष शर्मा, शारदा कांत त्रिवेदी, संजीत गुप्ता, बतौली से ब्रह्मा सिंह, जलजीत सिंह, कर्लू राम पैकरा, गोपाल गुप्ता तथा मैनपाट से श्याम सुंदर भारद्वाज, जीवर्धन प्रधान, ऋषभ मिश्रा एवं प्रकाश भोई उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तकनीकी खामियों को दूर किए बिना वेतन कटौती जैसी कार्रवाई जारी रही, तो शिक्षक हित में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां….