नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को अस्थायी रूप से हटाए जाने के विवाद के बाद Meta ने बड़ी कार्रवाई की है । मेटा ने VIP अकाउंट्स के लिए नए नियम ( प्रोटोकॉल) लागू कर दिए हैं।

आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि मेटा ने इस मामले में ने सरकार को पत्र भेजकर इस चूक पर खेद जताया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि 28 जुलाई के बाद अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। सरकार फिलहाल कंपनी के स्पष्टीकरण की जांच कर रही है।

10 दिनों के भीतर बैठक

साथ ही मामले के तकनीकी और नीतिगत पहलुओं पर चर्चा के लिए अगले 7 से 10 दिनों के भीतर मेटा के वैश्विक अधिकारियों और भारत सरकार के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक भी निर्धारित की गई बैठक में नीतिगत और तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ सरकार द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मेटा की प्रतिक्रिया पर भी विचार किया जाएगा।

कृष्णन के बताया, “मेटा ने सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और वीडियो को हटाने के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है। हम अगले 7-10 दिनों में उनके वैश्विक अधिकारियों से मिलेंगे।”

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!