रायपुर। रायपुर पुलिस ने देशभर में नकली सोना बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पहले असली सोने का छोटा सैंपल दिखाकर भरोसा जीतते थे, फिर बड़ी डील में नकली सोना थमा कर लाखों-करोड़ों रुपये लेकर फरार हो जाते थे। क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से लोगों को शिकार बनाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, अन्य साथियों और ठगी की कुल रकम का पता लगाने में जुटी है। मामले में दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG BREAKING : उप वनक्षेत्रपाल बने वन क्षेत्रपाल… विभाग ने जारी की पदोन्नति सूची बीज कारोबार में बड़ी गड़बड़ी: कृषि विभाग ने रद्द किया लाइसेंस…