रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से राज्य के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे बेहद भारी रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम अलर्ट जारी होते ही लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक इमरजेंसी वेदर अलर्ट (सायरन) बजने लगा, जिससे कई लोग घबरा गए। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट, जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इसके साथ ही भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है। इन जिलों में रेड अलर्ट मौसम विभाग ने राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट धमतरी, बालोद और कोरिया समेत आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। दक्षिण बस्तर में येलो अलर्ट वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर सहित दक्षिण बस्तर के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मोबाइल पर क्यों बजा अलर्ट सायरन? सरकार की सेल ब्रॉडकास्ट (Cell Broadcast) आपदा चेतावनी प्रणाली के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन पर स्वतः इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया। इसका उद्देश्य लोगों को समय रहते संभावित खतरे की जानकारी देना और सतर्क करना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : BJP को बड़ा झटका! 111 कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ने भारत को दिलाया सिल्वर