कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। हत्या के पीछे घरेलू विवाद और पति की अत्यधिक शराबखोरी को वजह बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या जानकारी के अनुसार, लोहारा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में मामला अंधे कत्ल का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी अपने पति की शराब पीने की आदत और घरेलू विवाद से परेशान थी। इसी दौरान उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने पत्थर से सिर पर वार कर युवक की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। हत्या में इस्तेमाल पत्थर और स्कूटी बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, एक्टिवा स्कूटी और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। Post Views: 31 Please Share With Your Friends Also Post navigation धान घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, खरीदी केंद्र प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा, 16 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त