रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे उगाही करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, शातिर ठग ने फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बनाया था। और दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट किसने बनाया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। साथ ही पुलिस और साइबर विशेषज्ञ समय-समय पर लोगों से अपील करते रहे हैं कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के नाम से पैसे मांगने वाले संदेश मिलने पर पहले उसकी पुष्टि करें। बिना सत्यापन के किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 7 वन अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का धरना, पुराने मीटर लगाने और बढ़े बिजली बिल सुधारने की मांग