धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम नारी पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने 27 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू 27 वर्ष निवासी ग्राम कुंडेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नीरज अपनी पिकअप वाहन से कहीं जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे नारी पुल के पास दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने उसे रोककर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। गले पर कई गहरे वार किए गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना और करेली बड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्कूल बना शराबियों का अड्डा! टूटी बोतल से लहूलुहान हुआ मासूम, भड़के ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग