रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। अरुण साव ने उद्यान निर्माण को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation एमपी विधानसभा में पेश किया गया UCC बिल, मोहन कैबिनेट ने दी थी मंजूरी, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर! रायपुर सहित इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…