रायपुर डेस्क। देश की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग कर रही एक महिला IPS अधिकारी ने अपने ही बैच के ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला अधिकारी की शिकायत के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने निजी चैट देखी, बिना अनुमति वीडियो बनाया और उसे महिला के पति को भेज दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 8 और 9 जुलाई को आरोपी ने कमरे में ले जाकर मारपीट की, गला दबाने की कोशिश की, चाकू से धमकाया और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की।

पीड़िता की शिकायत पर अट्टापुर थाना पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं और IT Act की धारा 66E व 67A के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भी हलचल मच गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!