रायपुर। करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। सेवानिवृत्त बीज प्रबंधक राजेंद्र सिंह क्षत्रीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि नौकरी के दौरान उनकी वैध आय करीब 6 करोड़ रुपये थी, लेकिन खर्च 11.28 करोड़ रुपये से ज्यादा मिला। ईओडब्ल्यू के मुताबिक आरोपी ने अपनी वैध आय से 5.28 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए, जो कुल आय का करीब 88 प्रतिशत है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को आरोपी को विशेष न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रेंग्नेंट नाबालिग लड़की ने अर्बाशन कराने लगाई याचिका: हाईकोर्ट बोला-मेडिकल बोर्ड बताए गर्भपात हो सकता है या नहीं