बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर रघुनाथनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और आरोपियों ने उसके सिर पर पेशाब भी किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। रघुनाथनगर थाना पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की है। Post Views: 131 Please Share With Your Friends Also Post navigation जंगली मशरूम खाना पड़ा भारी, दो बच्चों समेत 9 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! वर्षों पुरानी अटैचमेंट व्यवस्था खत्म