सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और महिला को अपने साथ खेत ले गए, जहां पति के सामने वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दंपती को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। महिला किसी तरह अपने पति के साथ घर पहुंची, लेकिन भय और सदमे के कारण तुरंत शिकायत नहीं कर सकी। घटना के दो दिन बाद परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। उनके समझाने पर पीड़िता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋतु यादव (30) सहित रामजी (25), कपिल और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी ऋतु यादव है। करीब दो साल पहले वह हथियारबंद लूट के मामले में पकड़ा गया था और काफी समय तक जेल में रहा। 2 दिन पहले ही ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी उस पर लगा था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी । Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation जंगल में मिले तीन भालुओं के शव मिलने वन विभाग में मचा हड़कंप, करंट से मौत की आशंका ऑनलाइन दोस्ती, प्यार और शादी का झांसा…फिर बनाया आपत्तिजनक वीडियो