रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना है। इसके अलावा बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर रामविचार नेताम ने दिया बड़ा बयान…