कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने फालता थाना हमला मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उन पर समर्थकों की भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला कराने तथा पुलिस हिरासत से जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक फालता पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया। इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि फालता थाना हमला प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने 17 जून को पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने हिंसा और विरोध प्रदर्शन के वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

नेपाल बार्डर से हुई जहांगीर की गिरफ्तारी बता दें कि, पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने TMC नेता जहांगीर खान को 8 जून को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि वह देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में उसके खिलाफ सात एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता क्षेत्र में जहांगीर खान की परेड कराई। इस दौरान वह कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखाई दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!