नई दिल्ली। रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में ब्रिटिश अधिकारियों ने इंग्लिश चैनल से एक रूसी तेल टैंकर को जब्त किया है। ब्रिटेन ने इंग्लिश चैनल में रूसी शैडो फ्लीट का तेल टैंकर MV Smyrtos जब्त कर लिया। जहाज पर लगभग 1 लाख टन रूसी कच्चा तेल लदा था, जो भारत आ रहा था। इस मामले में एक 38 वर्षीय भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। भारतीय कप्तान अजय पंत पर ब्रिटेन के रूस-प्रतिबंध तोड़ने का आरोप है और उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। रॉयल मरीन कमांडो ने 6 घंटे के ऑपरेशन में जहाज पर कब्जा कर लिया। यह जहाज कैमरून फ्लैग वाला था, जो रूस के Ust-Luga पोर्ट से निकला था और गुजरात के सिक्का पोर्ट आ रहा था। एनसीए ने बताया कि अभी भी टैंकर पर 24 भारतीय और जॉर्जियाई क्रू सदस्य मौजूद हैं और वे जांच में सहयोग कर रहे हैं। यह जहाज ब्रिटिश अधिकारियों की देखरेख में डॉर्सेट तट के पास खड़ा है। Post Views: 125 Please Share With Your Friends Also Post navigation UPSC CSE Prelims 2026 का परिणाम जारी, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और चीफ मैनेजर पदों पर भर्ती शुरू, 6 जुलाई तक करें आवेदन