रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आने तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। Post Views: 15 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिलासपुर में मासूमों से दुष्कर्म मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप : समझौते के दबाव पर SI हटाया गया, उच्चस्तरीय जांच शुरू CG NEWS: मोहर्रम को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, डीजे, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक की अपील