धार। धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के जामपाड़ा गांव में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें महिला को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही समझौता विफल होने के बाद खूनी संघर्ष में बदल गया, आरोप है कि एक पक्ष ने गांव में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी। खास बात ये रही कि घटना के दौरान ही दो मासूम बच्चियों के शव पानी की होद में तैरते मिले, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हनुमंत्या के सरपंच द्वारा एक विवाहित महिला को अपने साथ रखने को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मामले के निपटारे के लिए महिला के ससुराल पक्ष और परिजन जामपाड़ा पहुंचे थे, गांव के समीप ही ग्राउंड में दोनों पक्षों के बीच आदिवासी परंपरा के अनुसार समझौते की बैठक हुई, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, बताया जा रहा है कि इसके बाद एक पक्ष के लोग गांव में घुस आए और मारपीट के साथ हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ करने लगे।

बच्चियों की होद में डूबने से मौत

अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में भगदड़ मच गई। इसी दौरान दिनेश कटारा की 4 वर्षीय पुत्री ऋषिका और 5 वर्षीय पुत्री शिवानी के शव पानी की होद में मिलने से सनसनी फैल गई, हालांकि अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी या मृतक बच्चियों के परिजनों का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन हमले के दौरान बच्चियों की होद में डूबने से मौत कई सवालों को जन्म दे रही है।

पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

वही दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, सूचना मिलते ही राजोद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और अब तक करीब 21 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!